फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीसीटीवी को चकमा देने वाला चोर गिरफ्तार, कारनामे सुनकर पुलिस भी हैरान; चोरी की कई वारदातों को दिया अंजाम

Sat, 28 Feb 2026 12:10 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बमरौली कटारा थाना पुलिस ने लगातार हो रही चोरियों का खुलासा करते हुए दीनदयाल नामक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के जेवर, 6000 रुपये नकदी, वारदात में प्रयुक्त बाइक और अवैध 12 बोर तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना बमरौली कटारा पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोर के कब्जे से चोरी के जेवर, नकदी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन


 

डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि नवंबर 2025 को ग्राम पवावली, 24 फरवरी 2026 ग्राम सीताराम की मढैया और ग्राम बिझामाई में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे को एसीपी फतेहाबाद के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। शुक्रवार को पुलिस टीम थानाध्यक्ष बमरौली कटारा के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नवामील चौराहे से दीनदयाल पुत्र सत्यभान निवासी कछपुरा, थाना डौकी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा गया। अभियुक्त के कब्जे से 6000 रुपये नकदी, चांदी के आभूषण एक अवैध तमंचा,12 बोर और 02 जिंदा कारतूस, चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ के दौरान अभियुक्त दीनदयाल ने क्षेत्र में की गई कई चोरियों का खुलासा किया।

- नवंबर 2025 ग्राम पवावली में एक घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी किए थे, जिन्हें उसने किसी व्यक्ति को 35,000 रुपये में बेच दिया था।
- 24 फरवरी 2026 ग्राम सीताराम की मढैया दोपहर के समय एक बंद घर से कंदोनी और 3,000 रुपये चोरी किए। ग्राम बिझामाई में रेकी करने के बाद दो बंद मकानों के ताले तोड़कर पायल और नकदी पर हाथ साफ किया था।
 
विज्ञापन

सीसीटीवी से बचने के लिए अपनाता था अनोखा तरीका
अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह चोरी करने के बाद भागने के लिए हमेशा गांव के कच्चे रास्तों से निकलता था ताकि पुलिस या रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की नजर में न आ सके। चोरी के पैसों का बड़ा हिस्सा उसने शराब और मौज-मस्ती में खर्च कर दिया। दीनदयाल पर थाना बमरौली कटारा और थाना डौकी में विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें