मैनपुरी जिले में ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण में लापरवाही पर 128 प्रधान और सचिवों को पंचायत राज विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। नोडल अधिकारियों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ये कार्रवाई की गई है। नोटिस मिलने के बाद प्रधान और सचिवों की धड़कने बढ़ गईं हैं।
केंद्र और राज्य सरकार शौचालय निर्माण करा जिले को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए लगातार प्रयासरत है। बजट भी दिया जा रहा है। लेकिन प्रधान और सचिवों की लापरवाही स्वच्छता अभियान के सपने में रोड़ा बन रही है।
जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायतों में बने शौचालयों के सत्यापन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की है। नोडल अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में निरीक्षण कर अपनी आख्या दी तो पता चला कि प्रधान और सचिवों ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में लापरवाही की है।