फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन क्लीनिक और दो पैथोलॉजी संचालकों को नोटिस

Wed, 24 Jul 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे क्लीनिक और पैथोलॉजी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के तहत झोलाछाप के नोडल अधिकारी ने बेवर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई। जिसमें अपंजीकृत मिलने पर तीन क्लीनिक और दो पैथोलाजी संचालकों को नोटिस दिए गए। छापामार कार्रवाई से आसपास के संचालक दुकानें बंद करके फरार हो गए।सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर झोलाछाप के नोडल अधिकारी डाॅ.अजय कुमार ने टीम के साथ बेवर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। उन्होंने मोटा रोड पर क्लीनिक का संचालन कर रहे राहुल, राकेश कुमार की दुकानों पर पहुंचकर पंजीकरण और डिग्री संबंधित अभिलेख मांगे, लेकिन कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सके। इसके अलावा उन्होंने इसी रोड पर चल रहीं दो पैथोलाॅजी और एक अन्य क्लीनिक पर छापा मारा। अभिलेख न होने पर सभी को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर सीएमओ कार्यालय पहुंचकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में बिना पंजीकरण के क्लीनिक और पैथोलाॅजी का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। इनके खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें