फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक पर बैठाकर सेवानिवृत्त सैनिक की जेब से पार की नकदी

Wed, 24 Jul 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव बालमपुर निवासी एक सेवानिवृत्त सैनिक को बाइक पर बैठा कर जेब काट ली गई। जेब से चार हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र के गांव बालमपुर निवासी सेवानिवृत सैनिक महेंद्र सिंह मंगलवार दोपहर कस्बा के मुख्य तिराहा पर खडे़ होकर शहर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक बाइक सवार दो युवक उनके पास आकर रुके। मैनपुरी जाने का रास्ता पूछा और बातचीत करने लगे। महेंद्र सिंह से कहा कि वह लोग भी शहर की ओर जा रहे हैं। वह लोग उन्हें भी बाइक से शहर में छोड़ देंगे। सेवानिवृत्त सैनिक शातिर युवकों के इरादे समझ नहीं सके। बाइक सवारों ने उन्हें बीच में बैठा लिया। करीब दो किलो मीटर दूर निकलने के बाद बाइक खराब होने का बहाना बनाकर नीचे उतार दिया। महेंद्र सिंह जब तक कुछ समझ पाते। बाइक सवार दोनों बदमाश वहां से भाग चुके थे। शक होने पर सेवानिवृत्त सैनिक ने अपनी जेब देखी तो कटी हुई थी। उन्होंने थाने पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी दी। बताया कि बदमाश चार हजार रुपये नकदी चुरा ले गए हैं। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें