फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में लापरवाही पर 39 ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रमिकों को रोजगार देने के लिए संचालित मनरेगा योजना में सचिवों की लापरवाही रोड़ा अटका रही है। घिरोर और बरनाहल में ऐसी ही 39 ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। ये नोटिस खंड विकास अधिकारी की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन

विकास खंड बरनाहल में कुल 58 और घिरोर में कुल 57 ग्राम पंचायतें हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत श्रमिकों को सौ दिन रोजगार दिलाने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन दोनों ब्लॉकों की कुल 39 ग्राम पंचायतों में या तो बहुत कम श्रमिकों को सौ दिन काम मिल सका या फिर मिला ही नहीं। समीक्षा के दौरान ये बात सामने आई।
इस पर खंड विकास अधिकारी घिरोर/बरनाहल की ओर से सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। कुल 39 ग्राम पंचायतों में 14 ग्राम पंचायतें घिरोर की और 25 ग्राम पंचायतें बरनाहल की शामिल हैं। अगर ये ग्राम पंचायतें 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा नहीं कर सकीं तो संबंधित सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मनरेगा में सौ दिन श्रमिकों को रोजगार देने का लक्ष्य है। इसमें लापरवाही पर शासन सख्त है। इसी के चलते दो ब्लॉकों की कुल 39 ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

धीरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी घिरोर/बरनाहल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें