सोरोंजी में हरि की पौड़ी घाट पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करते एसडीएम विनोद जोशी।
सोरोंजी। उपजिलाधिकारी विनोद कुमार जोशी ने मंगलवार को तीर्थनगरी में परिक्रमा मार्ग, अंत्येष्टि स्थल, लहरा रोड, रामसिंह पूरा, कटरा बाजार इत्यादि स्थानों पर जारी निर्माण कार्यों, सफाई और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। पेयजल पाइप लाइन बिछाने के कार्य की धीमी गति पर जन निगम को नोटिस जारी किया गया। उपजिलाधिकारी विनोद कुमार जोशी ने मंगलवार को सोरोंजी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का जिम्मा लिया। इसके बाद उन्होंने हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग पर 20 लाख रुपये की लागत से बन रहे लाल घाट व आरती वाले घाट के निर्माणाधीन शेड्स का निरीक्षण किया। मेला ग्राउंड में सफाई पेयजल प्रसाधन गृह की व्यवस्थाएं देखीं। श्मशान घाट में 37 लाख रुपये से हो रहे शेड निर्माण, महाकाल की मूर्ति के प्लेटफार्म पर पत्थर लगाने, जल निगम द्वारा ट्यूबवेल निर्माण, ओवरहेड टैंक निर्माण आदि कार्यों का निरीक्षण किया।