फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चैटबॉट पर मिलेगी बस सेवाओं की जानकारी

Wed, 14 May 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज सहायक संभागीय परिवहन अ​धिकारी कार्यालय ।
विज्ञापन
कासगंज। परिवहन विभाग ने आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित ‘चैटबॉट’ नंबर 8005441222 शुरू किया है। इस व्हाट्सएप नंबर के जरिए 24 घंटे एआरटीओ कार्यालय से संबंधित सेवाओं के बारे में जानकारी ली जा सकेगी। अब विभिन्न जानकारियों के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। परिवहन विभाग की ओर से एक ही डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर सभी सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र या पंजीकरण कराना व डीएल बनवाने सहित परिवहन विभाग से संबंधित जानकारी के लिए भागदौड़ नहीं करनी होगी। यह सारी जानकारी चैटबाॅट पर मैसेज करते ही मिली जाएगी। इसके तहत ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं, कितनी फीस लगेगी, फिटनेस, पंजीकरण, परमिट सहित अन्य सभी सेवाओं की जानकारी भी मिल जाएगी। एआरटीओ आरपी मिश्र ने बताया कि अब परिवहन विभाग की ओर से व्हाट्सएप चेटबॉट विभाग की सेवाओं के बारे में जानकारी ले सकेंगे। व्हाट्सएप के जरिए 24 घंटे संबंधित सेवाओं के बारे लोग जानकारी व सुझाव प्राप्त कर सकेंगे। चैटबॉट तुरंत उपलब्ध सेवाओं के मेनू के साथ प्रतिक्रिया देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें