कासगंज। प्रसव के पांच दिन बाद प्रसूता की मौत के मामले की जांच में क्लीनिक संचालक के यहां से महिला को गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने का मामला सामने आया है। इसके अलावा अन्य अनियमिताएं भी मिली हैं। सीएमओ ने संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा है। सोरोंजी के सियापुर निवासी सुमन पत्नी अखिलेश की प्रसव के पांच दिन बाद खुर्जा में मौत हो गई थी। इस मामले में गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाए जाने का आरोप परिजन ने लगाया था। इसके बाद सीएमओ ने डॉ. एसके सिंह को कमला क्लीनिक व जेपी लैब की जांच करने के निर्देश देते हुए टीम का गठन किया था। इस मामले की जांच में प्रथम दृष्टया महिला को गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने की बात सामने आई है। गलत ग्रुप के चढ़ने से महिला की हालत बिगड़ने लगी। जो महिला की मौत का कारण बनी। जांच में क्लीनिक पर अन्य अनियमितताएं भी सामने आई। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि क्लीनिक से ही महिला को गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने का मामला सामने आया है। इसके अलावा अन्य अनियमितताएं भी सामने आई है। संचालक को नोटिस दिया गया है।