फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 7146 लाभार्थियों को पहली किस्त का इंतजार

Fri, 13 Sep 2024 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में ओडीएफ की स्थिति बनाए रखने के लिए चलाए गए अभियान में बिना शौचालय वाले मकान स्वामी से आवेदन लिए गए। इसमें 7146 पात्र लाभार्थी पाए गए। इन लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए पहली किस्त का इंतजार है। -इन लाभार्थियों को 29 जुलाई से 18 अगस्त के अभियान के दौरान चिन्हित किया गया था। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत शौचालय विहीन परिवारों को चिन्हित कर उनके मकानों में शौचालय निर्माण कराने के लिए जनपद की 413 ग्राम पंचायतों में विकास खंड वार 29 जुलाई से 18 अगस्त के बीच अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। जिन परिवारों के मकानों में शौचालय नहीं थे उनके शौचालय निर्माण के लिए आवेदन लिए गए। इन आवेदनों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद 7146 लोग ही पात्र पाए गए। इनके बैंक खातों में शौचालय निर्माण के लिए 6000 रुपये की पहली किस्त भेजी जानी है। इस पैसे से वे शौचालय का निर्माण करा सकेंगे। पात्र लाभार्थियों को अब पहली किस्त मिलने का इंतजार है। पहली किस्त मिलने के बाद शेष धनराशि दूसरी किस्त में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें