आगरा। अप्राकृतिक कृत्य व अन्य अन्य आरोपों के मुकदमे में हेड कांस्टेबल संजय कुमार दो साल से अदालत में गवाही देने नहीं आ रहा है। विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट सोनिका चौधरी ने पुलिस आयुक्त आगरा को हेड कांस्टेबल का वेतन रोकने का निर्देश दिया। थाना न्यू आगरा में वर्ष 2023 में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। कई बार प्रतिकूल आदेश करने के बाद भी हेड कांस्टेबल संजय कुमार गवाही देने अदालत नहीं आया। इस वजह से मुकदमे का निस्तारण नहीं हो पा रहा। अन्य सभी गवाहों की गवाही हो चुकी है। संवाद