आगरा के जयपुर हाउस में भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय के बाहर सड़क पर बनी मजार को हटाने की मांग उठी है। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष ने डीएम, नगर आयुक्त और पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को नोटिस भेजकर 60 दिन में कार्रवाई की मांग की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के जयपुर हाउस में भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय के बाहर सड़क पर बनी मजार को हटाने की मांग करते हुए योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने डीएम, नगर आयुक्त और पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को धारा 80 सीपीसी के तहत नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
उन्होंने 60 दिन में कार्रवाई की मांग करते हुए मजार को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बताया। उनका कहना है कि मजार हटने से सड़क चौड़ी होगी और आवागमन सुगम होगा।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि टेढ़ी बगिया स्थित रहमानी मस्जिद समेत 27 मस्जिद, मजार और दरगाहों के ध्वस्तीकरण संबंधी वाद पर बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम मृदुल दुबे की अदालत में सुनवाई होगी। कुंवर अजय तोमर ने 14 जुलाई को वाद दायर किया था। इसमें डीएम, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और छावनी परिषद के अधिकारी प्रतिवादी हैं।