फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया का ऑनलाइन स्टॉक नहीं किया निल, नौ थोक विक्रेताओं को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। किसानों को यूरिया की कमी न हो इसके लिए कृषि विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। लेकिन थोक विक्रेताओं ने अभी तक पिछले स्टॉक को ऑनलाइन फीडिंग में निल नहीं किया है। इससे नया स्टॉक मंगवाने में समस्या हो रही है। इसी के चलते उप कृषि निदेशक ने नौ थोक विक्रेताओं को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जनवरी माह में यूरिया की खपत गेहूं में अधिक होती है। इसी के चलते पिछले वर्ष यूरिया की कमी हो गई थी। इससे बचने के लिए कृषि विभाग किसी भी प्रकार की चूक करने से बच रहा है। इसके लिए पहले ही यूरिया की मांग भेजी जा रही है। लेकिन यूरिया के थोक विक्रेताओं के लापरवाही विभाग के लिए मुसीबत बन गई है। दरअसल थोक विक्रेताओं ने फुटकर विक्रेताओं को दी गई 2848 मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक ऑनलाइन अब भी शो हो रहा है।
बिना पीओएस के बिक्री के कारण यूरिया तो बिक गई, लेकिन स्टॉक निल नहीं हो सका। ऐसे में शासन को जिले में ये यूरिया उपलब्ध प्रदर्शित हो रही है। अब जब भी कृषि विभाग यूरिया के लिए मांग भेजता है तो ये उपलब्धता वहां दिखाई देती है। इससे यूरिया का नया स्टॉक नहीं मिल पा रहा है। मामले में लापरवाही करने वाले नौ थोक विक्रेताओं को उप कृषि निदेशक ने नोटिस जारी किया है। उन्होंने तत्काल बिक्री किया गया पूरा स्टॉक निल कराने के आदेश दिए हैं। लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पत्र आने के बाद हुई जानकारी
कृषि विभाग लगातार यूरिया के आवंटन के लिए निदेशक उर्वरक विभाग को पत्र भेज रहा था। लेकिन यूरिया आवंटन में देरी हो रही थी। इसी बीच निदेशक की ओर से भेजे गए पत्र में अवगत कराया गया कि मैनपुरी में उर्वरक विक्रेताओं के पास 2848 मीट्रिक टन का स्टॉक है। इसमें कृषि विभाग ने सत्यापन किया तो पता चला कि स्टॉक तो बिक गया, लेकिन इसे ऑनलाइन फीडिंग में निल नहीं किया गया।
इन्हें जारी हुआ नोटिस
- शैलेंद्र ब्रदर्स, मैनपुरी।
- गणेश खाद भंडार, मैनपुरी।
- रामनाथ वर्मा एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स, मैनपुरी।
- संतलाल अग्रवाल एंड संस, मैनपुरी।
- गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी, बरनाहल।
- अग्रवाल एजेंसी, घिरोर
- किसान खाद भंडार, बेवर।
- ब्रह्मानंद अशोक कुमार, किशनी।
- वशुभम फर्टिलाइजर्स, कुरावली।
यूरिया का स्टॉक ऑनलाइन निल न किए जाने पर नौ थोक यूरिया विक्रेताओं को नोटिस जारी किया है। इससे यूरिया आवंटन में समस्या आ रही है। अगर जल्द ही स्टॉक निल न किया गया तो कठोर कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

डीवी सिंह, उप कृषि निदेशक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें