फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा समाप्ति का नोटिस पहुंचा तो शिक्षक ने नौकरी छोडने को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्कूल न पहुंचने वाले शिक्षक को खंड शिक्षाधिकारी ने नोटिस जारी किया तो कार्रवाई से बचने के लिए शिक्षक ने बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र लिखकर नौकरी छोड़ने की बात कही है।
विज्ञापन

मामला विकास खंड करहल के प्राथमिक विद्यालय किशनपुर का है। खंड शिक्षाधिकारी राम शंकर कुरील ने करहल विकास खंड का अतिरिक्त चार्ज संभालाते ही स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें पता चला कि प्राथमिक विद्यालय किशनपुर पर तैनात शिक्षक तनुज बाजपेयी जनवरी से स्कूल नहीं आ रहा है। खंड शिक्षाधिकारी ने उसके वेतन आहरण पर रोक लगा दी। खंड शिक्षाधिकारी ने उससे स्पष्टीकरण मांगा तो जवाब नहीं दिया। फरवरी में सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया। एक नोटिस का जवाब नहीं मिला तो दूसरा नोटिस भेजा गया। अब शिक्षक को लगा कि उसकी सेवा समाप्ति के साथ अन्य दंडात्मक कार्रवाई भी हो सकती है। इस पर शिक्षक ने डाक से बीएसए को पत्र भेजा जिसमें नौकरी छोड़ने की बात कही। शिक्षक ने इस बात का शपथपत्र भी दिया है। नौकरी छोड़ने का कारण घरेलू समस्या बताई है।
शीघ्र निर्णय लिया जाएगा
शिक्षक स्कूल नहीं आ रहा था। इस कारण उसका वेतन रोकते हुए उसे सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया था। अब उसने स्वत: ही नौकरी छोड़ने की बात कही है। जिस पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामशंकर कुरील, खंड शिक्षाधिकारी करहल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें