फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में निजी दो स्कूलों पर प्रशासन सख्त: सेंट पीटर्स के प्रधानाचार्य तलब, डीपीएस मामले की जांच शुरू

Thu, 07 Apr 2022 08:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सेंट पीटर्स में छात्रों को कक्षा में बैठकर दोपहर को भोजन नहीं करने देने और डीपीएस के छात्रों को कंटीले तारों के बीच होकर स्कूल जाने के मामले में प्रशासन सख्त हो गया है।
विज्ञापन
कटीले तारों से बच्चों को निकालने के मामले की जांच शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अपर जिलाधिकारी (नगर) अंजनी कुमार सिंह ने सेंट पीटर्स कॉलेज और डीपीएस को नोटिस जारी किए हैं। नौ अप्रैल को सेंट पीटर्स के प्रधानाचार्य को तलब किया है। जबकि डीपीएस स्कूल के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक व अपर नगर मजिस्ट्रेट ने जांच शुरू कर दी है। सेंट पीटर्स में छात्रों को कक्षा में बैठकर दोपहर को भोजन नहीं करने देने और डीपीएस के छात्रों को कंटीले तारों के बीच होकर स्कूल जाने के मामले में प्रशासन सख्त हो गया है।

विज्ञापन


प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स अवेयरनेस (पापा) संस्था ने सेंट पीटर्स में बच्चों को कक्षा में बैठकर दोपहर का खाना नहीं खाने देने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह से शिकायत दर्ज कराई थी। कक्षा के बाहर मैदान में धूप में बैठकर खाना खाते बच्चों का वीडियो भी डीएम को सौंपा था। 

सेंट पीटर्स के प्रधानाचार्य को नौ अप्रैल तक देना होगा जवाब 

डीएम के आदेश पर एडीएम सिटी ने सेंट पीटर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य को कार्यालय में तलब किया है। एडीएम सिटी अंजनी कुमार ने बताया कि नौ अप्रैल को उन्हें व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर अपना जवाब देना होगा। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। 

विज्ञापन

दूसरी तरफ दयालबाग स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की जूनियर विंग में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए कंटीले तारों के बीच होकर गुजरना पड़ता था। जिसके कारण बच्चों के जख्मी होने व अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। 

कंटीले तारों से बच्चों के गुजरने के वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। एडीएम सिटी ने बताया कि डीआईओएस व क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट ने जांच शुरू कर दी है। तीन दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें