आगरा। मेट्रो कर्मचारियों की लापरवाही पर समीर चौधरी ने अधिवक्ता के माध्यम से मेट्रो डायरेक्टर अरविंद कुमार राय को विधिक नोटिस भेजा है और 3 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है। नोटिस में उन्होंने कहा है कि मेट्रो का कार्य करने वाले कर्मचारियों ने कटों के पास बड़े-बड़े पत्थर लगा दिए हैं जो दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। 28 नवंबर को वह आगरा कैंट से घर आ रहे थे। प्रतापपुरा और मंडलायुक्त कार्यालय के बीच कट से मेट्रो का कार्य करने वाला कर्मी अचानक सिर पर सामान रखकर निकल आया, जिसकी जान बचाने के चक्कर में उन्होंने कार के ब्रेक लगाए। इसमें वह घायल हो गए और क्षतिग्रस्त हो गई। संवाद