फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से लेकर बैंकाेें तक में नोटों का संकट

Sat, 04 Jun 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
atm - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नए नोट नहीं आने से चेस्ट का कैश हुआ खत्म 
विज्ञापन


सोमवार तक नोट भेजने का आरबीआई का भरोसा

एटीएम से लेकर बैंक शाखाओं तक में नोटों का संकट है। मार्च से रिजर्व बैंक ने चेस्ट ब्रांच को नए नोट नहीं भेजे। ऐसे में एटीएम खाली चल रहे हैं। जो नोट हैं भी, वह इतने पुराने और खराब हैं जो एटीएम में काम नहीं कर पा रहे। पंचायत चुनाव के बाद से एक हजार और पांच सौ रुपये का नोट नहीं आ रहे। शहर के 500 से ज्यादा एटीएम में कैश का संकट है और ज्यादातर में ‘कैश नहीं है’ का नोटिस चस्पा है। बैंकों ने रिजर्व बैंक को नए नोट भेजने का अनुरोध भेजा है। सोमवार के बाद कैश का संकट कम हो सकता है। 

आगरा में 200 करोड़ रुपये की चेस्ट ब्रांच हैं, लेकिन दो महीने से कैश न आने से यह खाली हो चुके हैं। आगरा ही नहीं, बल्कि मैनपुरी, अलीगढ़, एटा जिलों में भी नोटों की किल्लत है। 100 रुपये के  नोटों की गड्डियां मिल रही हैं, लेकिन यह ज्यादा रकम लेने वालों के  लिए परेशानी भरी है। एटीएम भी जल्द खाली हो रहे हैं।
विज्ञापन


100 करोड़ की जरूरत, 10 करोड़ भी नहीं

भारतीय स्टेट बैंक के आगरा में ही 365 एटीएम हैं। हर एटीएम में 25 से 40 लाख रुपये तक कैश आता है, लेकिन छह महीने से रिजर्व बैंक द्वारा एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट न भेजने के कारण कैश की किल्लत चल रही है। पंचायत चुनाव के बाद से चेस्ट में एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट नहीं पहुंचे। ऐसे में 100 रुपये के नोट ही एटीएम में लोड किए जा रहे हैं जो महज चार से छह घंटे में ही खत्म हो जाते हैं। एटीएम में हर दिन लोड करने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये चाहिए, लेकिन 10 करोड़ रुपये भी लोड नहीं हो पा रहे। 

पुराने नोट फटकर एटीएम कर रहे खराब

बैंक प्रबंधन पुराने नोटों को ही एटीएम में लोड करने के लिए भेज रहे हैं। ऐसे में पुराने नोट मशीन के झटके के साथ या तो मुड़कर मशीन में फंस जाते हैं या फिर फट जाते हैं। इससे एटीएम मशीन ब्लॉक होने लगती है। यही वजह है कि इन दिनाें अधिकांश बैंकों के एटीएम पर ‘मशीन खराब है’ का नोटिस लगा दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन

‘मार्च से रिजर्व बैंक से नोट नहीं मिले हैं। रिजर्व बैंक ने सोमवार के बाद स्थिति सुधरने का भरोसा दिया है। पड़ोसी जिलों से लेकर दिल्ली तक में नोटों की किल्लत है।’’
डीसी जैन
चैनल मैनेजर, एटीएम, स्टेट बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें