लाइट एंड साउंड शो की स्क्रिप्ट पर एएसआई से मतभेद
आगरा प्रभारी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि आगरा किला की लाइट एंड साउंड शो की िस्क्रप्ट पर विवाद है। भारत सरकार के एएसआई और यूपी सरकार के बीच मतभेद है। यूपी सरकार आक्रांताओं को हीरो नहींं बनाने देगी। हमारी आपत्तियों को दूर करना होगा। केंद्र के पर्यटन मंत्री से वार्ता हुई है। उन्होंने समाधान के प्रयास किए हैं। जैसे ही िस्क्रप्ट फाइनल होगी, शो शुरू हो जाएगा। शिवाजी म्यूजियम का काम भी जल्द शुरू होगा। रिवरफ्रंट का डिजाइन फिर से बनाया जा रहा है। वार्ता में विधायक पक्षालिका सिंह, डॉ. धर्मपाल सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भगवान सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, शहर अध्यक्ष राजकुमार मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - CM Yogi: योगी के सरकार के 8 साल...दावों में सबकुछ बेमिसाल, लेकिन आगरा में नहीं बदला हाल; रुके पड़े हैं ये काम
ताज को दूधिया रोशनी से जगमगाकर खोला जाएगा
नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के साथ बैठक की, जिसमें चैंबर अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने आगरा के उद्योग और पर्यटन विकास को प्रोत्साहन देने की मांग की। उन्होंने आगरा में आईटी हब बनाने, इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने, यमुना पर बैराज निर्माण की मांग की। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान ने ताजमहल को रात में खोलने की मांग की। इस पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के साथ ताज को रात में दूधिया रोशनी में खोलने पर बात चल रही है। एएसआई ने लाइट डालने पर कीड़ों का हमला होने की बात कही है, पर टेक्निकल टीम ने निरीक्षण किया है। अब नई तकनीक में दूर से लाइट डाली जा सकती है। बैठक हो रही हैं। जल्द ही ताज को दूधिया रोशनी से जगमगाकर पर्यटकों के लिए खेाला जाएगा। इस दौरान मनीष अग्रवाल, संजय गोयल, संदीप अरोड़ा, संजीव जैन, सुनील जैन, दीपक दान, रमेश वाधवा, अनूप गोयल, केके पालीवाल, उपेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, अंबा प्रसाद गर्ग आदि मौजूद रहे।