फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फीस लेने के बाद भी नहीं दे रहे छात्रा की मार्कशीट

Mon, 07 Oct 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पैरामेडिकल और नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा से पूरी फीस ले ली गई। जब छात्रा ने मार्कशीट मांगी तो अस्पताल संचालक पिता-पुत्र ने मना कर दिया। पीड़िता ने दोनों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव अहिमलपुर की रहने वाली संदली पांडेय ने बताया कि उसने सत्यवती पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज मैनपुरी में 23 अप्रैल 2022 को दाखिला लिया था। फीस के रूप में 20 हजार रुपये खुशी हाॅस्पिटल नई तहसील के संचालक डॉक्टर राजेंद्र सिंह को दिए थे। उनके पुत्र अरविंद कुमार को भी 40 हजार रुपये बतौर फीस के जमा किए थे। अरविंद ने इसकी रसीदें भी उन्हें दी थीं। जब इन लोगों से परीक्षा परिणाम देने के लिए कहा गया तो कहा कि मार्कशीट नहीं देंगे। जो भी करना है वह कर लो। आरोपियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने हाॅस्पिटल संचालक और पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें