फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उर्स में गई बच्ची की वाहन की चपेट में आकर मौत

Mon, 07 Oct 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
उमेहरा का फाइल फोटो - फोटो : उमेहरा का फाइल फोटो
विज्ञापन
घिरोर। परिजन के साथ रविवार की शाम कल्होर में लगे उर्स को देखने गई एक 6 साल की बच्ची को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। परिजन ने सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया। घर मेें चीख पुकार मची है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में नई बस्ती निवासी मोहम्मद इरशाद की 6 साल की पुत्री उमेहरा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। उमेहरा पढ़ने में होशियार भी थी। रविवार की शाम को वह मैनपुरी रोड पर कल्होर स्थित उर्स कार्यक्रम में परिजन के साथ कई थी। मासूम उर्स में सड़क किनारे खड़ी थी, तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद ले गए। वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन आगरा ले गए। वहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। परिजन ने बगैर पोस्टमार्टम ही गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें