फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ के कारण रोडवेज बसों में नहीं मिल रही जगह

विज्ञापन
कासगंज के बस स्टैंड पर बस में स्थान पाने मशक्कत करते लोग और बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। रक्षाबंधन पर्व मनाने के बाद बड़ी संख्या में लोग वापस अपने गंतव्य का लौटने लगे है। यात्रियों की भीड़ के चलते लोगों को बसों में जगह नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को बस स्टैंड पर यात्रियों की खासी भीड़ रही। लोगों को बसों के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व मनाने के बाद बड़ी संख्या में बहने अपने मायके ही रुक गई थीं। अब वह अपनी ससुराल को जा रही हैं। वहीं मथुरा जन्माष्टमी जाने के लिए भी लोगों की भीड़ बस स्टैंड पर हैं। जिस कारण यात्रियों की संख्या बढ़ गई हैं। यात्रियों की भीड़ अधिक होने से लोगों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ा। यात्रियों को दिल्ली व मथुरा की बसों के लिए खासा इंतजार करना पड़ा।
बस स्टैंड के अतिरिक्त मालगोदाम चौराहा, बिलराम गेट चौराहा, सोरों गेट पुलिस चौकी के पास भी यात्री अपने गंतव्य तक जाने के लिए बसों का इंतजार करते रहे। लेकिन जो भी बसें गुजरती उनमें पहले से ही यात्रियों की खासी भीड़ होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें