फोटो33कासगंज में सीएमओ कार्यालय पर समीक्षा बैठक करते सीएमओ ।स्रोत:विभाग
कासगंज। जिला कार्यकारी समिति एवं वैलिडेशन कमेटी की बैठक का आयोजन सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में किया गया। इसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। अपंजीकृत प्रसव केंद्रों, अस्पतालों व लैब के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि अपंजीकृत प्रसव केंद्रों, अस्पतालों व लैब के खिलाफ अभियान चलाया जाए। इसके लिए चिकित्साधीक्षक, उपजिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करें। कार्रवाई की जानकारी प्रतिदिन उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, आभा आईडी, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, एनसीडी की प्रगति और आशाओं की ओर से भरे गए सी-बैक फॉर्म की समीक्षा की। जिला डाटा मैनेजर ने एचएमआईएस पोर्टल पर माहवार हुई त्रुटियों को अगले दिवस तक प्रत्येक दशा में सुधारने के निर्देश दिए। बैठक में अपर-मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार शुक्ला, नोडल अधिकारी डॉ. उत्कर्ष यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पवन कुमार, जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक कुंवर पाल सिंह, जिला डाटा प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।