बाह। मनरेगा में मानव दिवस सृजन एवं पंजीकृत परिवारों को रोजगार उपलब्ध न कराने के आरोप में जैतपुर के पई गांव के ग्राम रोजगार सेवक फंस गए हैं। जैतपुर के बीडीओ नीरज तिवारी ने कार्रवाई के लिए उपायुक्त श्रम रोजगार को पत्र लिखा है।
पई के ग्राम रोजगार सेवक मनोज सिंह को 29 जुलाई को प्रधान छाया और पंचायत सचिव अमित यादव ने नोटिस जारी कर पंजीकृत 216 परिवारों में से किसी भी परिवार को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध न कराने का आरोप लगा कर स्पष्टीकरण तलब किया था। 11 अगस्त को व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रेषित स्पष्टीकरण परीक्षण में संतोषजनक नहीं मिला। 19 अगस्त को दूसरा नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण तलब किया था। 8 सितंबर को अंतिम अवसर दिया गया, लेकिन अब तक स्पष्टीकरण नहीं दिया है। 12 अक्तूबर को बीडीओ जैतपुर नीरज तिवारी ने उपायुक्त श्रम रोजगार को कार्रवाई हेतु पत्र लिखा है। इस संबंध में पूछे जाने पर ग्राम रोजगार सेवक मनोज सिंह ने बताया कि नोटिस का जवाब दे दिया है, और इस संबंध में कुछ नहीं कहना है।