फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में 1058 एकड़ का औद्योगिक क्लस्टर होगा गुलजार, गैर प्रदूषणकारी इकाइयों को मिलेगी आईएमसी में जगह

Tue, 18 Aug 2026 12:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के रायपुर में 1058 एकड़ में विकसित हो रहे इंटीग्रेटेड मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर में आंतरिक विकास कार्य तेज होने के साथ उद्योगों के लिए भूमि आवंटन जल्द शुरू हो सकता है। करीब 3400 करोड़ रुपये के निवेश वाले इस क्लस्टर से 70 हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है।
 
विज्ञापन
जूता उद्योग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा इनर रिंग रोड स्थित इंटीग्रेटिड मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) में एक तरफ आंतरिक विकास कार्यों को गति मिलेगी। दूसरी तरफ गैर प्रदूषणकारी उद्योगों के लिए भूमि आवंटन भी जल्द शुरू हो सकता है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के सीईओ बलकार सिंह के निरीक्षण बाद कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन


कुबेरपुर रेलवे स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर रायपुर में करीब 1058 एकड़ में आईएमसी का विकास किया जा रहा है। सितंबर 2024 में इसकी घोषणा की गई थी। तब इसे सरकार औद्योगिक निवेश के लिए गेम चेंजर मान रही थी। लेकिन, ताज ट्रिपेजियम जोन में सुप्रीम कोर्ट की पाबंदियों के कारण आईएमसी विकसित नहीं हो सका। रविवार को सीईओ बलकार सिंह ने साइट का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

इधर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 410 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और विस्तार के लिए सर्वे शुरू हो चुका है। यूपीसीडा के अधिकारी ने बताया कि टीटीजेड चेयरमैन, नीरी और सीईसी की सहमति के बाद जिन उद्योगों को हरी झंडी मिलेगी, उनके लिए आईएमसी में यूपीसीडा भूमि आवंटन खोल सकता है। भविष्य में आईएमसी को अमृतसर कोलकत्ता इंडिस्ट्रियल कॉरिडोर से जोड़ने की योजना है। आईएमसी में प्लंग एंड प्ले नीति पर उद्योगों के लिए सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। आईएमसी में करीब 3400 करोड़ रुपये निवेश का अनुमान है। 70 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें