फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: छापा मारकर दर्ज कराया केस, खुद नहीं पहुंचे गवाही देने; औषधि निरीक्षक के गैर जमानती वारंट जारी

Thu, 26 Feb 2026 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बल्केश्वर स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर बिना लाइसेंस औषधियों के भंडारण एवं क्रय-विक्रय मामले में  परिवाद तो प्रस्तुत किया, लेकिन औषधि निरीक्षक गवाही देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदालत में परिवाद प्रस्तुत करने के बाद औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा गवाही देने नहीं पहुंचे जबकि आरोपी हाजिर हो रहा था। इस पर विशेष न्यायाधीश (औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम) विवेक कुमार की अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के आदेश किए।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक ने लोहिया नगर, बल्केश्वर स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर बिना लाइसेंस औषधियों के भंडारण एवं क्रय-विक्रय का आरोप लगाकर मनोज कुमार मित्तल के खिलाफ जनवरी 2024 में परिवाद प्रस्तुत किया था। अदालत ने 19 फरवरी, 2024 को परिवाद का संज्ञान लेकर आरोपी को सुनवाई के लिए तलब किया।

अदालत के आदेश के अनुपालन में आरोपी मनोज कुमार मित्तल लगातार उपस्थित होता रहा लेकिन औषधि निरीक्षक समन और जमानती वारंट जारी होने के बाद भी गवाही देने अदालत में नहीं पहुंचे। लगातार अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए विशेष न्यायाधीश ने गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें