फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लोकसभा चुनाव को आज से होंगे नामांकन

Fri, 12 Apr 2024 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण में होने वाले मतदान की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। 19 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 16 व 17 अप्रैल को अवकाश होने के चलते प्रत्याशियों को नामांकन जमा करने के लिए पांच दिन का समय मिलेगा। निर्वाचन आयोग ने नामांकन के लिए 12 से 19 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया है। इस बीच 14 अप्रैल को रविवार, 16 व 17 अप्रैल को दुर्गाष्टमी एवं रामनवमी का अवकाश रहेगा। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 अप्रैल को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। नामांकन के दौरान प्रत्याशी सहित पांच लोग ही नामांकन कक्ष के भीतर जा सकेंगे। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को एक प्रस्तावक की आवश्यकता होगी। जबकि पंजीकृत दल एवं निर्दलीय उम्मीदवार को 10 प्रस्तावक की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें