फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव 2022: आगरा-फिरोजाबाद और एटा में एमएलसी चुनाव के लिए आज होगा नामांकन, नौ अप्रैल को मतदान

Tue, 15 Mar 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विधानसभा चुनाव खत्म होते ही अब जिले में एमएलसी चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्य निर्वाचन की एक सीट के लिए आज यानि15 मार्च को कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं एटा में मथुरा, एटा, मैनपुरी और कासगंज जिलों को शामिल कर बनाए गए स्थानीय प्राधिकारी चुनाव क्षेत्र के लिए दो एमएलसी पदों के  लिए नामांकन प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद सदस्य आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी (एमएलसी) चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में मंगलवार से सुबह 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक पर्चे भरे जाएंगे। 19 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 12 अप्रैल को मतगणना होगी। निर्वाचक अधिकारी एवं जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि नामांकन के लिए दस प्रस्तावकों के साथ निकाय मतदाता सूची में शामिल सदस्य नामांकन कर सकता है। सामान्य वर्ग के लिए दस हजार रुपये व अनुसूचित वर्ग के लिए पांच हजार रुपये जमानत राशि है। दोनों जिलों में 25 निकाय हैं। जिनके 3925 सदस्य मतदाता हैं। जिनमें 2320 पुरुष एवं 1605 महिलाएं हैं। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के बीच बीती 4 फरवरी को एमएलसी निर्वाचन की अधिसूचना जारी की गई थी, जिसे तीन दिन बाद आयोग ने रद्द कर दिया था। अब दोबारा से नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। मतदान में नगर निगम, पालिका परिषद, नगर पंचायत के अलावा जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदाता हैं। आगरा में कुल मतदाता 2,324 हैं, जिसमें 1421 पुरुष व 903 महिलाएं हैं। वहीं फिरोजाबाद में कुल मतदाताओं की संख्या 1601 है, जिसमें 899 पुरुष व 702 महिलाएं हैं।

चुनाव का कार्यक्रम

- 15 मार्च से नामांकन शुरू (सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक)
- 19 मार्च नामांकन की अंतिम तिथि
- 21 मार्च नामांकन पत्रों की जांच
- 23 मार्च नाम वापसी का मौका
- 9 अप्रैल को मतदान (सुबह 8 से शाम 4 बजे तक )
- 12 अप्रैल को मतगणना 

 

विज्ञापन

एटा कलक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला

एटा में दो एमएलसी पदों के लिए होगा नामांकन 

वहीं एटा में सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) पद के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। चार जिलों के निर्वाचन क्षेत्र वाली इस सीट के लिए कलक्ट्रेट में नामांकन कक्ष बनाया गया है। मथुरा, एटा, मैनपुरी और कासगंज जिलों को शामिल कर यह स्थानीय प्राधिकारी चुनाव क्षेत्र बनाया गया है, जिसके लिए दो एमएलसी चुने जाते हैं। इनका कार्यकाल सात साल का होता है। इसमें स्थानीय नगर निकायों के अध्यक्ष, सभासद, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य आदि जनप्रतिनिधि मतदाता के रूप में मतदान करते हैं। 


पिछला चुनाव 2015 में हुआ था। जिस पर सपा के प्रत्याशी अरविंद यादव और उदयवीर सिंह निर्विरोध रूप से चुने गए थे। इन दोनों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। चुनाव आयोग की ओर से पूर्व में ही चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है। डीएम अंकित अग्रवाल ने बताया कि तय कार्यक्रम के मुताबिक 15 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। अंतिम तिथि 19 मार्च है। इसके बाद 21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जबकि 23 मार्च को नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 9 अप्रैल को एवं मतगणना 12 अप्रैल को कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल तक चुनाव प्रक्रिया परी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें