फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नामित सभासदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
नामित सभासदों को शपथ ग्रहण कराते हुए उप जिलाधिकारी
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। शासन की ओर से नामित किए गए सभासदों को सोमवार को समारोह आयोजित करके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी नगर पालिका के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी दिव्या सिंह ने नामित सभासद विनोद सामरिया, मुरारी लाल सैनी, सरला राजपूत, नरेश चन्द कोली, अशोक कुमार लोधी को शपथ दिलाई। मौके पर पालिका अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम, परमवीर सिंह चाहर, गुड्डू चाहर, त्रिलोकचंद मित्तल, मोहम्मद इस्लाम, सभासद चौधरी नौनिहाल सिंह, हनी गोयल, मनीष बंसल, लोकन राजपूत, मुरारी लाल माहौर, मंडल अध्यक्ष विल्सन कुशवाहा, मुरारी लाल गोयल आदि मौजूद रहे।
किरावली नगर पंचायत में तीन मनोनीत सभासदों जगदीश मित्तल एडवोकेट, हरिपाल सिंह इंदौलिया और पवन इंदौलिया को उपजिलाधिकारी किरावली दिव्या सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मौके पर अधिशासी अधिकारी मोहम्मद रजा, अभिजीत सिंह इंदौलिया, भूप सिंह इंदौलिया, अमरपाल सिंह मुखिया, रामनरेश इंदौलिया, दानिश कुरैशी, दीवान सिंह इंदौलिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद नगर पंचायत में नामित सदस्य बालेश गुप्ता, नितिन गुप्ता ‘पंछी’ और निक्की पाराशर को एसडीएम स्वाति शर्मा ने शपथ दिलाई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा, नगर पंचायत चेयरमैन बबिता शल्या, योगेश चौहान, सुभाष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें