पांच दिन बाद नोएडा में एसटीएफ ने एक गैंग पकड़ा। इसमें आठ बदमाश नवनीत, नितिन, बादल, बलराम, भानू, संदीप, राहुल, करन और एक माल का खरीदार राकेश शामिल था। उन्होंने आनलाइन सेवा प्रदाता कई लूट का खुलासा किया था।
बदमाशों ने आनलाइन सेवा प्रदाता कंपनी के कंटेनर को कब्जे में लेकर माल लूटने की बात कही। माल भी बरामद किया गया। इस पर सिकंदरा पुलिस से घटना की जानकारी ली। पकड़े गए अभियुक्तों के बयान दर्ज किए।
अब सिकंदरा पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए बी वारंट बनवाएगी। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा का कहना है कि जांच की जा रही है।