फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में नोएडा क्राइम ब्रांच ने दी शिकोहाबाद में दबिश, जीप बरामद

Wed, 09 Jan 2019 06:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
आठ दिसंबर को नोएडा में हुए दोहरे हत्याकांड में नोएडा की क्राइम ब्रांच टीम ने बुधवार को फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दी दबिश। मैनपुरी रोड स्थित एक मकान पर दबिश देकर हत्याकांड में प्रयुक्त जीप को बरामद किया है। जीप को नोएडा पुलिस अपने साथ ले गई है। 
विज्ञापन


आठ दिसंबर को नोएडा में नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव उरावर निवासी अनिल कुमार और हरीनाथ की गैंगवार के चलते हत्या की गई थी। नोएडा पुलिस को जानकारी मिली थी कि गैंगवार में प्रयुक्त जीप शिकोहाबाद में मैनपुरी रोड स्थित एक मकान में खड़ी है। 

नोएडा पुलिस ने मैनपुरी रोड स्थित भारौल हाउस में दबिश दी। पुलिस ने मकान से जीप (संख्या यूपी 83 एएस 7474) को बरामद कर लिया। पुलिस जीप स्वामी मोहित यादव की तलाश कर रही है। मोहित के पिता राजकुमार को पुलिस थाने ले आयी थी। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें