फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यमुना नदी में कूदे युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, एसडीआरफ व पीएसी के गोताखोर तलाश में जुटे

Wed, 19 Nov 2025 11:01 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पत्नी के रुपये नहीं देने पर युवक ने यमुना में छलांग लगा दी थी। दूसरे दिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। एसडीआरएफ और पीएसी के गोताखोर तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
यमुना में कूदा युवक। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद में शंकरपुर घाट स्थित यमुना नदी पुल से मंगलवार को छलांग लगाने वाले 32 वर्षीय युवक का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है। बुधवार सुबह से ही एसडीआरफ व पीएसी के गोताखोरों की टीमों का सर्च ऑपरेशन अभियान जारी रहा लेकिन, लेकिन देर शाम तक युवक का सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन


बताते चलें कि फिरोजाबाद थाना रसूलपुर क्षेत्र के गांव बरकतपुर निवासी हरीशंकर(32) पुत्र मान सिंह के द्वारा अपनी पत्नी से रुपये मांगे गए थे। पत्नी के द्वारा रुपये देने से इनकार कर दिया था, जिससे नाराज होकर युवक ने दोपहर दो बजे शंकरपुर घाट से यमुना में छलांग लगा दी थी।

दोनों ही टीमों द्वारा यमुना नदी में तीन-तीन किलोमीटर तक स्टीमर से यमुना नदी में खोज की गई, लेकिन शाम पांच बजे तक युवक का पता नही चल पाया था। सुबह ही शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे। परिजनों द्वारा विधायक से कहा कि 24 घंटे से अधिक समय हो गया लेकिन अभी तक कोई पता नही चल पाया है। 
विज्ञापन


तभी विधायक के द्वारा एसडीएम फिरोजाबाद से फोन पर बात की और कहा कि दो टीम कम है। यमुना नदी का फांट बड़ा है। इसलिए दो और टीमें लगाई जाए। स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि आए दिन लोग पुल से कूदकर कर अपनी जान दे रहे है। पुल पर जाली लगाई जानी चाहिए। वहीं विधायक द्वारा कहा गया कि जिलाधिकारी से इस विषय में बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें