कासगंज। सहावर के गांव मिढौल में नौ दिन पूर्व भंडारा खाने गया युवक लापता हो गया। परिजन ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
ग्राम चिताकर निवासी युवक विपिन कुमार (25) पुत्र राम निवास 23 जून को गांव से ही दो किमी दूर ग्राम मिढौल में भंडारा में शामिल होने गया था। वह काफी देर तक घर नहीं आया तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी। नौ दिन के बाद भी युवक का पता न लगने से चिंतित परिजन ने रविवार देर शाम गुमशुदगी दर्ज कराई है।