फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 26 घंटे नहीं होगी 50 हजार घरों में गैस आपूर्ति, सीएनजी का भी रहेगा संकट; जानें कब से बंद होगी सप्लाई

Sun, 14 Sep 2025 12:56 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में 26 घंटे तक सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। गैस लाइन शिफ्टिंग के लिए ग्रीन गैस लिमिटेड की ओर से क्लोजर लिया गया है। 
विज्ञापन
पीएनजी लाइन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) उपभोक्ता हैं, तो आज ही अपने घर के लिए गैस सिलिंडर और वाहन के लिए सीएनजी का इंतजाम कर लीजिए। क्योंकि सोमवार दोपहर 2 बजे से मंगलवार शाम 4 बजे तक 50 हजार से अधिक घरों में पीएनजी गैस आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन


सीएनजी संचालित ऑटो व अन्य वाहनों के लिए भी गैस नहीं मिलेगी। पीएनजी व सीएनजी आपूर्ति करने वाली ग्रीन गैस लिमिटेड (गेल) ने सिकंदरा क्षेत्र में गैस लाइन शिफ्टिंग के लिए सोमवार से 26 घंटे का क्लोजर लिया है। 
 

गेल के सहायक महाप्रबंधक विपणन सूर्य प्रकाश गुप्ता के अनुसार सीएनजी आपूर्ति के लिए शहर में तीन मदर स्टेशन ट्रांसपोर्ट नगर, ताजनगरी और कालिंदी विहार में हैं। इनके अलावा 10 ऑनलाइन स्टेशन सिकंदरा व जीवनी मंडी में स्थित हैं। 11 डॉटर स्टेशन लोहामंडी व ईदगाह में स्थित हैं। 

 

सिकंदरा क्षेत्र में नगर निगम नाले का निर्माण करवा रहा है। इस वजह से गैस लाइन की शिफ्टिंग होगी। यह कार्य मंगलवार शाम 4 बजे तक पूर्ण हो जाएगा, तब तक सीएनजी व पीएनजी की आपूर्ति संबंधित क्षेत्रों में बंद रहेगी।

 
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर के दोनों सीएनजी स्टेशन और सिकंदरा, लोहामंडी व बिचपुरी में 4 ऑनलाइन स्टेशन बंद रहेंगे। इनके अलावा घरेलू व वाणिज्यिक उपभोक्ताओं की पीएनजी सप्लाई प्रभावित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में कमला नगर, दयालबाग, सिकंदरा, शाहगंज, आवास विकास कॉलोनी, शास्त्रीपुरम, पश्चिमपुरी, बिचपुरी, पथौली व आस-पास के क्षेत्र शामिल हैं। इनके अलावा भी अन्य क्षेत्रों में पीएनजी की आपूर्ति बाधित हो सकती है। शहर में करीब 75 हजार पीएनजी उपभोक्ता हैं।

ये भी पढ़ें-UP: युवक को बेरहमी से पीटा...फिर हमलावरों ने काटी उंगली, भीड़ में लोगों ने की ऐसी करतूत; जानकर खाैल उठेगा खून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें