फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल वापस, होली बाद खुलेंगे बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। होली पर प्रस्तावित पर बैंक कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ली है। इससे ग्राहकों को राहत मिलेगी। अगर हड़ताल होती तो होली की छुट्टी से लेकर लगातार आठ दिन तक बैंकों में काम नहीं होता। इससे कैश की किल्लत का सामना करना पड़ता।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 11 मार्च से 13 मार्च तक हड़ताल पर रहने की घोषणा की थी। जबकि आठ मार्च को रविवार की और नौ व दस मार्च को होली की छुट्टी थी। इसके अलावा 14 मार्च को द्वितीय शनिवार और 15 मार्च को रविवार था। कुल मिलाकर आठ से 15 मार्च तक पूरे आठ दिन बैंक बंद रहते। इन छुट्टियों में लोगों को कैश के लिए मुश्किल का सामना करना पड़ता। लंबी छुट्टी होने के कारण एटीएम में भी कैश मिलना संभव नहीं था। इसी को देखते हुए अब बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है। हड़ताल वापस होने के बाद तीन दिन छुट्टी के बाद तीन दिन के लिए बैंक खुलेंगी। इसके तीन दिन बाद फिर दो दिन के लिए छुट्टी हो जाएगी। बैंक अधिकारियों ने शनिवार को ही बैंक का काम निपटा लेने की ग्राहकों से अपील की है।
विज्ञापन

हड़ताल वापस होने से ग्राहकों को राहत मिलेगी लेकिन फिर भी ग्राहक बैंक के काम शनिवार को ही निपटा लें। इसके बाद बैंक सीधे बुधवार को खुलेंगे।
जोगिंद्र पाल, अग्रणी जिला प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें