फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा नगर निगम: टॉयलेट में साबुन न बिजली, कमरे का कर दिया निर्माण...नोटिस हुआ जारी

Tue, 17 Jun 2025 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 नगर निगम के 17 टॉयलेट का संचालन कर रही एनएनआई प्रमोशन कंपनी की पोल उस समय खुल गई, जब निरीक्षण करने के लिए सहायक नगर आयुक्त पहुंचे। 
 
विज्ञापन
टॉयलेट में साबुन न बिजली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एमजी रोड और आवास विकास कॉलोनी में नगर निगम के 17 टॉयलेट का संचालन एनएनआई प्रमोशन कंपनी के पास है। सहायक नगर आयुक्त ने जब निरीक्षण किया तो टॉयलेट में साबुन मिला, न बिजली। फ्लश खराब मिला तो यूरिनल टूटे पाए गए। कंपनी ने टॉयलेट ब्लॉक की खाली जमीन पर केयरटेकर के कमरे भी बना लिए। इस पर नगर निगम ने कंपनी को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। कंपनी का अनुबंध खत्म करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन



 

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि एनएनआई प्रमोशन को टॉयलेट ब्लॉक का रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन निरीक्षण में जनसुविधाओं का उल्लंघन मिला। कर कुंज रोड पर मूत्रालय के ताले टूटे हुए थे और टाइल्स क्षतिग्रस्त। सफाई की सामग्री भी उपलब्ध नहीं थी। सेक्टर 12 के मूत्रालय के अंदर ताला नहीं था। यहां हाथ धोने के लिए साबुन नहीं मिला। सेक्टर चार में हैंडवॉश नहीं था और वाइपर टूटा हुआ था। किसी कर्मचारी के पास पहचान पत्र नहीं था।

 
विज्ञापन

सेंट्रल पार्क स्थित मूत्रालय में फ्लश प्रणाली काम नहीं कर रही थी। लाइटें खराब मिलीं। सेंट जोंस, हरीपर्वत, स्पीड कलर लैब के यूरिनल में भी खामियां मिलीं। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें अप्रैल से केवल एक माह का वेतन दिया गया है। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि कंपनी ने बिना पूर्व अनुमति के कई स्थानों पर केयर टेकर रूम बना लिया। यह अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन है। पांच दिन में अवैध निर्माण ध्वस्त करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर निगम ध्वस्त करायेगा। कंपनी ने सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें