अमांपुर के गांव बनूपुरा में गेंहूं की फसल में लगी आग को बुझाते ग्रामीण।
कासगंज। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड ने पचलाना गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में गोवंश के लिए छाया के इंतजाम नहीं मिले। इसके अलावा अन्य अव्यवस्थाएं पाई गई।राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि गोशाला में गोवंश की शारीरिक हालत काफी नाजुक मिली। गायों को पर्याप्त मात्रा में चारा नहीं दिया जाता। सूखा चारा ही दिया जाता है। गर्मी का मौसम आ चुका है, लेकिन गोशाला में पशुओं के धूप से बचाव के काेई इंतजाम नहीं हैं। छाया के लिए पेड़ भी नहीं है। गर्मी में गोवंश धूप में खडे़ पाए गए। उन्होंने ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी को उचित व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिए।