कासगंज में प्रभूपार्क का निरीक्षण करते सदर एसडीएम संजीव कुमार ।
कासगंज। शहर के मुख्य प्रभुपार्क के दिन बहुरने की उम्मीद है। इसके लिए विनियमित क्षेत्र के माध्यम से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। एसडीएम सदर संजीव कुमार सिंह ने प्रभुपार्क का निरीक्षण कर कार्य योजना के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों को दिए। प्रभुपार्क के सुंदरीकरण का प्रस्ताव तैयार करके जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। इसके पश्चात सुंदरीकरण का काम होगा।एसडीएम संजीव कुमार ने निरीक्षण के उपरांत बताया कि प्रभुपार्क काफी प्राचीन और ऐतिहासिक पार्क है। प्रभुपार्क में सीढीओं के किनारे पर बने सिटिंग एरिया पर रैलिंग लगाई जाएगी। वहीं प्रभुपार्क के रामलीला मैदान व अखाड़ा क्षेत्र में सीढ़ीओं के टूटे टायल बदले जाएंगे। आकर्षक पेाल लाइटिंग की जाएगी। पार्क की दीवारों पर पेंटिंग कराने का कार्य भी होगा। उन्होंने कहा कि विनियमित क्षेत्र के माध्यम से इसका सुंदरीकरण व विकास का कार्य होगा। प्रस्ताव तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है।