फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: महाकुंभ की ओर जाने वाली ट्रेनों में नो रूम, यात्री परेशान; तत्काल कोटे का सहारा

Mon, 20 Jan 2025 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

प्रयागराज, उज्जैन जाने वाले यात्रियों से ट्रेनें भरी हुई हैं। ट्रेनों में नो रूम से यात्री परेशान हैं। कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।
 
विज्ञापन
विशेष ट्रेनें - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के कारण वाराणसी, प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। फरवरी के पहले सप्ताह तक इस ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई है। अभी तक श्रद्धालुओं की पहली पसंद गाड़ी संख्या (20176-75 ) आगरा कैंट-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस बनी हुई है। इसमें भी वेटिंग 50 के पार हो गई है। वहीं आगरा फोर्ट से संचालित महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों में भी सीट मिलना मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन


आगरा कैंट-वाराणसी वंदेभारत में एसी चेयरकार और एग्जिक्यूटिव दोनों ही श्रेणियों में वेटिंग चल रही है। इस ट्रेन में 26 जनवरी तक कन्फर्म टिकट नहीं है। आगरा कैंट से चलने वाली इस ट्रेन में महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है। इसी तरह प्रयागराज की ओर जाने वाली अन्य ट्रेनों में भी स्लीपर से लेकर एसी फर्स्ट क्लास तक टिकट उपलब्ध नहीं है।

स्पेशल ट्रेनों में भी नहीं मिल पा रही सीट
आगरा से प्रयागराज के लिए 12404 प्रयागराज -बीकानेर एक्सप्रेस, 12320 कोलकाता सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 20941 गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस, 20176 आगरा-वाराणसी वंदेभारत, 12988 सियालदाह सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12696 वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12316 अनन्या एक्सप्रेस, 12495 प्रताप सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12941 पारसनाथ एक्सप्रेस, 12937 गरबा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 15631 गुवाहाटी एक्सप्रेस, 12947 अजीमाबाद एक्सप्रेस, 12396 जियारत एक्सप्रेस से श्रद्धालु प्रयागराज जा सकते हैं।
विज्ञापन


महाकुंभ के लिए आगरा से गुजर रहीं 18 विशेष ट्रेनें
आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे ने महाकुंभ में जाने के लिए 18 विशेष ट्रेनें शुरू की हैं जो आगरा से होकर गुजर रही हैं। इनमें 09413 साबरमती-वाराणसी 16 जनवरी और 05, 09, 14, 18 फरवरी को, 09414 वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस 17 जनवरी और फरवरी माह में 6, 10, 15, 19 को प्रयागराज जाएगी। 09555 भावनगर टर्मिनस-वाराणसी एक्सप्रेस से22 जनवरी और फरवरी माह में 16 और 20 फरवरी को प्रयागराज पहुंचा जा सकता है। 09421 साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस 19, 23, 26 जनवरी को और 09422 वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस 20, 24, 27 जनवरी को प्रयागराज जाएगी। 09403 अहमदाबाद-जंघई स्पेशल ट्रेन 9, 16, 21 जनवरी को और 5, 14, 15, 18, 19, 26 फरवरी प्रयागराज जाएगी। 01901आगरा फोर्ट-सूबेदारगंज कुंभ स्पेशल 4 जनवरी से 23 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार-रविवार को, 09609 उदयपुर-धनबाद 19 जनवरी को, 04811 बाड़मेर-बरौनी कुंभ स्पेशल ट्रेन 21 जनवरी को प्रयागराज जाएगी। इसके अलावा प्रयागराज से वापसी के लिए 09404 जंघई-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 18, 23 जनवरी, 7, 16, 17, 20, 21, 28 फरवरी को और 95556 वाराणसी-भावनगर टर्मिनस से 23 जनवरी और 21 एवं 27 फरवरी को वापसी में आगरा फोर्ट आ सकते हैं। हालांकि अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में महाकुंभ जाने के लिए फरवरी में टिकट करा सकते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें