फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: माया नगर में खड़ंजा-नाली नहीं, जलभराव से परेशानी

विज्ञापन
बाह: जैतपुर के माया नगर में गली पक्की कराए जाने की मांग
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के माया नगर की गली में खडंजा और नाली न होने से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रहती है। पानी और कीचड़भरे रास्ते में लोग फिसलकर गिरते रहते हैं।
विज्ञापन

माया नगर, जैतपुर के गुलशन, नाथूराम, दाताराम, विनय, अशोक कुमार, रिंकू, सुनीता देवी, रीना आदि ने एसडीएम बाह विनोद कुमार से इसकी शिकायत की। बताया कि बस्ती का रास्ता ऊबड़ खाबड़ एवं कच्चा है। घरों और बारिश का पानी गली में बहता है। नाली न होने की वजह से होने वाले जलभराव में आए दिन राहगीर फिसल कर गिर जाते हैं। नाथूराम के घर से अशोक फौजी के घर तक 80 मीटर लंबा खड़ंजा बनना है। ग्राम पंचायत ने मिट्टी डलवाई है। खड़ंजा न बनने से बस्ती के लोग परेशान हैं। एसडीएम ने बीडीओ के माध्यम से समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें