आगरा। ताजनगरी में पिछले दो दिन से कोई नया मरीज नहीं मिला है। पिछले 24 घंटे में 5457 लोगों की जांच की गई। जिनमें कोई संक्रमित नहीं मिला है। एक मरीज ठीक हुआ है।
संक्रमण स्थिर होने से शहर फिर चेन की सांस ले रहा है। राहत भरी खबर यह है कि पिछले एक सप्ताह में संक्रमण का ग्राफ लगातार घट रहा है। सक्रिय मरीजों में कमी आई है। रविवार को जिले में 31 सक्रिय मरीज हैं। कोई नया मरीज नहीं मिला। एक मरीज और ठीक होने से अब स्वस्थ होने वालों की तादाद 25232 पहुंच गई है। मरीजों के ठीक होने की दर 98.10% है। रविवार तक जिले में 13.06 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी हैं। जिनमें कुल 25719 मरीज मिल चुके हैं। 456 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन ने लोगों से बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।