फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न मैसेज आया, न ओटीपी: फिर भी बैंक खाता हो जाएगा खाली, साइबर ठगों ने निकाली नई तरकीब; बचने का जानें तरीका

Mon, 16 Nov 2026 09:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी के एसबीआई खाते से बिना ओटीपी और मोबाइल पर कोई अलर्ट आए 1.38 लाख रुपये निकालकर दूसरे व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड का बिल भर दिया गया। पीड़ित ने बैंककर्मियों की भूमिका पर शक जताया है। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ लेनदेन की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी के एसबीआई खाते से 1.38 लाख रुपये निकाल लिए। यह रकम किसी दूसरे व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड का बिल भरने में प्रयोग की गई। इसके लिए खाता धारक के मोबाइल पर कोई मैसेज नहीं आया। ओटीपी भी नहीं पूछा गया। पीड़ित ने बैंक कर्मियों पर शक जताया है। मामले में थाना एकता में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

थाना एकता क्षेत्र के रहने वाले अनिल कुमार भार्गव रेलवे विभाग से मुख्य कार्यालय अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनका खाता कैंट रेलवे स्टेशन स्थित एसबीआई शाखा में है। दो नवंबर की शाम 7:11 बजे खाते से 1,38,590 रुपये का अनधिकृत लेनदेन हुआ। इससे किसी अन्य व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड का बिल भुगतान कर दिया गया।

 

घटना वाले दिन सुबह वो बैंक की नेहरू एंक्लेव शाखा में डिमांड ड्राफ्ट बनवाने गए थे। इसके बाद तीन दिन तक उनका योनो एप भी नहीं खुला। बैंक पहुंचकर एप चालू कराया और खाते का विवरण देखा तो धोखाधड़ी का पता चला।

 

जांच में क्रेडिट कार्ड धारक का मोबाइल नंबर मिला। उस पर संपर्क करने पर संबंधित व्यक्ति ने भुगतान होने की पुष्टि की। उसने बताया कि किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से यह भुगतान कराया था। पीड़ित ने अपना बैंक खाता फ्रीज करा दिया है। साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है।

उन्होंने बिना ओटीपी और सत्यापन के हुए लेनदेन में बैंककर्मियों की भूमिका की जांच करने की मांग की। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर का कहना है कि खातों की जांच की जा रही है। धोखाधड़ी में बैंक कर्मियों की संलिप्तता का शक जताया गया है। घटना वाले दिन के बैंक के अंदर के सीसीटीवी फुटेज देखे जाएंगे।
विज्ञापन

साइबर अपराध से बचाव के उपाय
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने साइबर ठगी से बचने के लिए कहा है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले कंपनी और एप की विश्वसनीयता जांचें। व्हाट्सएप या सोशल मीडिया ग्रुप में अनजान लोगों के कहने पर रकम ट्रांसफर न करें। मुनाफे का लालच देने वालों से सावधान रहें और किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें