फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Roadways: आईएसबीटी से नोएडा के लिए रात्रिकालीन बस सेवा नहीं...आखिरी गाड़ी रात 8 बजे, फिर सुबह का इंतजार

Fri, 23 May 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आईएसबीटी से नोएडा के लिए रात्रिकालीन बस सेवा नहीं है। यहां से अंतिम गाड़ी रात 8 बजे है। इसके बाद यदि नोएडा जाना है, तो अगले दिन सुबह का इंतजार करना पड़ेगा। 
 
विज्ञापन
रोडवेज की बसें। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से रात के समय नोएडा बस से जाने की सोच रहे है, तो एक बार आईएसबीटी के पूछताछ केंद्र से अवश्य जानकारी कर लें। परिवहन निगम की तरफ से रात में 8 बजे के बाद कोई भी बस नोएडा के लिए संचालित नहीं की जा रही है। इससे यात्रियों को रात के समय परेशानी होती है।
विज्ञापन
Trending Videos

परिवहन निगम की तरफ से हर मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के बस चलाने का दावा किया जाता है, लेकिन रात के समय नोएडा के लिए बस नहीं मिलती है। आईएसबीटी से नोएडा और आनंदविहार बस अड्डे के लिए बसों का संचालन किया जाता है। सुबह 5 बजे से बसों का संचालन करने का दावा परिवहन निगम के अधिकारी करते हैं, लेकिन रात के समय बस नहीं चला रहे हैं।

 

वर्तमान में आईएसबीटी से करीब 45 बसों का संचालन नोएडा के लिए किया जा रहा है, जिसमें अन्य डिपो की बसें भी शामिल हैं। यहां से रात 8 बजे आखिरी बस नोएडा के लिए जाती है। यह बस नोएडा डिपो की होती है, जो कई बार रद्द भी हो जाती है। ऐसी स्थिति में लोगों को हरियाणा या अन्य डिपो की बस काले खां बस अड्डे के लिए पकड़नी पड़ती है, क्योंकि रात के समय यमुना एक्सप्रेस-वे से कोई बस नोएडा के लिए संचालित नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

आईएसबीटी प्रभारी महावीर सिंह बताते हैं कि नोएडा के लिए रात के समय कम सवारियां मिलती है। इस वजह से बस संचालित नहीं की जा रही है। रात 8 बजे आखिरी बस नोएडा के लिए रवाना की जाती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें