फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर: सामूहिक संक्रमण की आशंका पर कराईं एक हजार से अधिक लोगों की जांच, सभी निगेटिव

Thu, 26 Nov 2020 05:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सामूहिक संक्रमण की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टारगेट सैंपलिंग करते हुए 1143 की कोरोना वायरस की जांच कराई। राहत की बात रही कि किसी में भी वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। नमूनों में 641 की एंटीजन और 502 की आरटीपीसीआर जांच हुई।  
विज्ञापन


टारगेट सैंपलिंग के तहत रामलाल वृद्धाश्रम में 266 बुजुर्गों की जांच की गई। इसमें से 133 की एंटीजन और 133 की आरटीपीसीआर जांच की। नारी निकेतन गृह और चर्म संस्थान नुनिहाई में भी 240 की जांच भी निगेटिव मिली। यहां 120 एंटीजन और इतने की ही आरटीपीसीआर जांच कराई। फाउंड्री नगर क्षेत्र में 91 एंटीजन और 73 की आरटीपीसीआर जांच और महिला आश्रम में 95 की एंटीजन, 40 की आरटीपीसीआर जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई। 

बाल गृह में 202 की एंटीजन और 136 की आरटीपीसीआर जांच कराने पर कोई भी संक्रमित नहीं मिला। प्रभारी डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि छह टीमों ने जांच कराने पर किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली है। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि इन गृहों में संक्रमण की आशंका पर जांच कराई है, कोई भी संक्रमित नहीं मिला। ऐसा ही बचाव और सावधानी आगे भी रखने को जागरूक किया है।        
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें