फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने की तैयारी, स्वयंसेवकों का शिविर शुरू

Thu, 26 Nov 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
खंदारी स्थित जेपी सभागार में शिविर का संचालन करते एनएसएस समन्वयक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में होने वाली परेड में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में दस दिवसीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड (प्री-आरडी) शिविर का आयोजन शुरू हो गया है। यह शिविर चार दिसंबर तक चलेगा। मध्य क्षेत्र के छह राज्यों के 200 राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


शिविर में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार व झारखंड के विश्वविद्यालयों के चयनित 200 स्वयंसेवक प्रतिभाग कर रहे हैं। रोजाना सुबह के सत्र में परेड, दोपहर में बौद्धिक सत्र और शाम को राज्यवार स्वयंसेवक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रदर्शन के आधार पर 40 स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा। चयनित स्वयंसेवक ही गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे।

शिविर का विधिवत उद्घाटन कल, आज परिचय
विश्वविद्यालय के एनएसएस के समन्वयक डॉ. रामवीर सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार को दोपहर ढाई बजे खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में स्वयंसेवकों के परिचय का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन गुरुवार को किया जाएगा। छात्राओं व कार्यक्रम अधिकारियों की रुकने की व्यवस्था चाणक्य सदन और छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के पीछे हॉस्टल में की गई है। पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए बिहार व झारखंड के साथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के चयनित स्वयंसेवक आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें