फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah:  लाइट थी न मोमबत्ती, फिर कपड़ा गोदाम में कैसे लगी आग?

Fri, 31 Mar 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

गोदाम में न बिजली की व्यवस्था, न किसी प्रकार के प्रकाश के लिए आग जलाई गई थी, फिर भी आग कैसे लग गई, ये बड़ा सवाल बना हुआ है।

 
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना अलीगंज के नयागांव थाना क्षेत्र के सराय कस्बा में रामलीला मैदान के पीछे कपड़े के गोदाम में बुधवार रात आग लग गई। इससे गोदाम में रखा करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना देर रात्रि दो बजे की बताई जा रही है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

आधी रात को लगी आग

गोदाम के मालिक अजय ने बताया की हौजरी के गोदाम में अज्ञात कारणों से बुधवार देर रात किसी समय आग लग गई। सुबह जब आसपास के लोगों ने सूचना दी, तब वे मौके पर पहुंचे। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गोदाम में रखा लगभग 10 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था। उन्होंने बताया कि गोदाम में न तो कोई मोमबत्ती जलाई गई थी और न बिजली की व्यवस्था है। आग कैसे लगी ये पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें UP: शादी के तीन साल बाद पति हुआ लालची, अवसाद में है शिक्षिका, बोली- जीने की इच्छा हो चुकी है खत्म
विज्ञापन

 

इमारत को भी भारी नुकसान

आग इतनी भयावह थी की गोदाम के अंदर रखी मोटरसाइकिल के साथ गर्म कपड़ों की गांठें जलकर नष्ट हो गईं। साथ ही गोदाम की इमारत में भी भारी नुकसान हुआ है। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना अलीगंज उपजिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को दी गई। उन्होंने बताया कि मौके पर राजस्व टीम को भेजा गया है। नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। नियमानुसार जो भी मदद संभव हो सकती है, कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें