फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: दिवाली पर छुट्टी नहीं मिलेगी...पर ड्राइवर-कंडक्टर होंगे मालामाल, रोडवेज देगा इतने रुपये

Fri, 25 Oct 2024 05:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

दिवाली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज कर्मचारियों को भले ही छुट्टी नहीं मिलेगी, लेकिन वे अतिरक्त पैसा जरूर कमा सकेंगे। ऐसे कर्मचारी जो13 दिन लगातार ड्यूटी करेंगे, उन्हें 5200 रुपये मिलेंगे।
 
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड।फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में आगामी दिवाली व छठ पर्व को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों के निर्बाध संचालन के लिए कमर कस ली है। चालक-परिचालक के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की है। इसमें 13 दिन तक लगातार ड्यूटी करने पर कर्मियों को 5200 रुपये बतौर इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन



कर्मचारियों से लिया जाएगा लगातार काम
जिले के तमाम लोग बाहर रह कर काम करते हैं। जो दिवाली पर अपने घर आकर त्योहार मनाते हैं। ऐसे में बसों पर दबाव काफी बढ़ जाता है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि प्रदेशों से भी स्थानीय लोग त्योहार पर लौटते हैं। त्योहार के बाद वापस लौटते हैं। इस भीड़ के आगे अक्सर परिवहन निगम की व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं। बसों की कमी इसलिए और महसूस होती है कि कर्मचारियों से लगातार काम नहीं लिया जा सकता।

प्रोत्साहन योजना की घोषणा
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए परिवहन निगम ने चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना की घोषणा की है। जो 29 अक्तूबर से प्रारंभ होकर 10 नवंबर तक चलेगी। सभी नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग चालक-परिचालक को लाभ दिया जाएगा। नियमित रूप से 13 दिन तक ड्यूटी करते हुए 3900 किमी तक बस चलाने वाले चालक-परिचालक को 5200 रुपये की धनराशि दी जाएगी। 12 दिन तक लगातार ड्यूटी करते हुए 3600 किमी तक बस चलाने वाले चालक-परिचालक को 4200 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा निर्धारित मानक से अधिक किमी बस चलाने पर 55 पैसा प्रति किमी अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें