फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़कों पर कहीं भी नहीं दिखे निराश्रित गोवंश

Sun, 24 Aug 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने रविवार को ग्राम अहिरवा में संचालित वृहद गो संरक्षण केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों से कहा कि निराश्रित गोवंश सड़कों पर नहीं दिखने चाहिए। सचिव, ग्राम प्रधान से कहा कि गोशाला की नियमित रूप से सफाई कराएं। गोबर का उचित निदान करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोवंशों को दोनों समय भरपूर मात्रा में भूसा, हरा चारा, दाना खिलाया जाए। पशु चिकित्साधिकारी प्रतिदिन अपने अधीन गोशालाओं का भ्रमण कर संरक्षित पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करें। मुख्यमंत्री गोधन सहभागिता योजना में गोशालाओं से जो दुधारू गोवंश पशु पालकों को दिए गए हैं उनका प्रतिमाह सत्यापन कर योजना की धनराशि उपलब्ध कराएं। बरसात के मौसम में गोशालाओं में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
प्रभारी मंत्री को बताया गया कि 383 गोवंश संरक्षित हैं। इनमें 106 नंदी, 277 गाय हैं। संरक्षित गोवंशों की ईयर टैगिंग की जा चुकी है। गोवंशों के लिए हरे चारे के लिए 30 बीघा भूमि में हरे चारे की बुवाई कराई गई है। प्रतिदिन गोवंशों को हरा चारा खिलाया जा रहा है। गोशाला में 110 कुंतल भूसा उपलब्ध है। वर्मी कंपोस्ट के माध्यम से गोबर की खाद तैयार की जा रही है। परिसर में ही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस-2 के तहत बायो गैस आधारित पांच केवीए पावर जनरेट विद बायो गैस प्लांट की स्थापना की गई है। बायो गैस प्लांट से उत्पादित विद्युत से ही गो संरक्षण केंद्र की सबमर्सिबल, जनरेटर, विद्युत आपूर्ति के साथ ही नलकूप का भी संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, भोगांव संध्या शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, उपायुक्त मनरेगा श्वेतांक पांडेय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण एके अरुण, अनुजेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें