फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा नहीं पर फीकी पड़ जाएगी ताज की चमक

Tue, 10 May 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : getty
विज्ञापन
एएसआई रसायन शाखा के भेजे सैंपल का किया है अध्ययन
विज्ञापन


कीट के स्राव में मौजूद तत्वों और केमिकल का दिया ब्योरा

ताज की दीवारों को क्लोरोफिल का स्राव कर हरा करने वाले कीड़े पर एएसआई को वाडिया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जियोलॉजी ने भी रिपोर्ट सौंप दी है। एएसआई रसायन शाखा के भेजे सैंपल का अध्ययन कर वाडिया इंस्टीट्यूट ने कीट के स्राव में मौजूद तत्वों और केमिकल का ब्योरा भेजा है। एएसआई के मुताबिक, घातक रसायनों की मौजूदगी न होने से फिलहाल ताज को इस स्राव से कोई खतरा नहीं है। लेकिन ज्यादा समय तक कीटों की मौजूदगी से ताज की चमक और रंग प्रभावित हो सकता है। 
एएसआई रसायन शाखा ने ताज की उत्तरी दीवार पर कीड़ों के हमले पर तीन दिन तक सैंपल इकट्ठे कर चार प्रमुख संस्थानों को भेजे थे। इनमें रसायन शाखा ने दिल्ली गेट लैब में संगमरमर पर कीट के स्राव का अध्ययन कराया, जिसमें क्लोरोफिल के कारण हरे रंग का असर संगमरमर पर पाया गया, जबकि रसायन शाखा देहरादून ने कीड़े के स्राव में मौजूद केमिकल का अध्ययन किया। देहरादून के ही वाडिया इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी ने भी इसकी रिपोर्ट एएसआई को सौंप दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कीट के स्राव में मौजूद तत्व संगमरमर के लिए नुकसानदेह नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘ताज पर कीड़ों के हमले की रिपोर्ट मिली है। इसे मुख्यालय भेजा गया है, ताकि आगे की प्रभावी कार्यवाही कराई जा सके। टीटीजेड चेयरमैन को भी इस मुद्दे पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट की कॉपी भेजी जा रही है।’
डा. भुवन विक्र म
अधीक्षण पुरातत्वविद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें