फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालक का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
इरादतनगर। क्षेत्र के ग्राम हरजूपुरा निवासी किराना व्यापारी गब्बर सिंह का नौ वर्षीय बालक कुलदीप 23 जनवरी की शाम से लापता है। पांच दिन बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। परेशान परिजनों ने बालक के गुमशुदा होने की तहरीर दी है। परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। परेशान परिजनों ने वोट मांगने आ रहे लोगों से भी बेेटे को तलाश कर लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कुलदीप 23 जनवरी को दिन में करीब तीन बजे ट्यूशन जाने के लिए खोजा गया, तो उसका कहीं पता नहीं था। उसके साथ खेल रहे आसपास के बच्चों से भी पूछा गया, लेकिन कोई कुछ बता नहीं पाया। गांव के लोगों ने उसे एक तेरहवीं में जाते हुए देखा था। उधर, ग्रामीण भी उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
लापता बालक की तलाश में जुटी पुलिस ने गांव के पास स्थित तालाब में भी कांटा डालकर उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बालक की खोजबीन के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। वहीं परिजन बालक के लापता होने से परेशान हैं। घरवाले अपहरण की आशंका भी जता रहे हैं। उन्होंने अफसरों के साथ ही नेताओं से भी बच्चे की तलाश में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें