फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षा: केंद्र बनाने में मानकों की अनदेखी, बिना कैमरे पेपर देंगे छात्र

Sat, 29 Feb 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

विश्वविद्यालय में दर्ज कराई जा रहीं आपत्तियां
 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा-2020 के लिए बनाए गए केंद्रों के संबंध में तमाम आपत्तियां दर्ज कराई गईं हैं। केंद्रों के सत्यापन के लिए बनाई गईं टीमों को भी कुछ केंद्र मानकों पर खरे नहीं मिले हैं। यहां तक कि कुछ केंद्रों पर बाउंड्रीवाल, आवंटित परीक्षार्थियों के बैठने, टॉयलेट आदि की व्यवस्था तक नहीं है। सभी कक्षों में सीसी कैमरे नहीं लगे। जो लगे हैं, वह संचालित नहीं हैं।
विज्ञापन


बच्चन सिंह महाविद्यालय कादरपुर, कासगंज में विश्वविद्यालय की टीम सत्यापन को पहुंची तो दशा देख चकित रह गई। कॉलेज में बाउंड्रीवाल ही नहीं है। 12 में से महज पांच कक्षों में सीसी कैमरे लगे थे, वह भी चालू हालत में नहीं थे। इनमें डीवीआर नहीं लगा था।

टॉयलेट तक नहीं है। इस केंद्र पर 450 परीक्षार्थियों को आवंटित किया गया है। कॉलेज में एप्रूव्ड प्रिंसिपल नहीं हैं। इसी तरह चौधरी आरएल यादव कॉलेज इटौवा, कासगंज में सीसी कैमरे वॉइस रिकॉर्डिंग वाले नहीं हैं। कॉलेज में सात कमरे हैं, 1100 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। यहां भी एप्रूव्ड प्रिंसिपल नहीं हैं। टीम ने विश्वविद्यालय प्रशासन को रिपोर्ट दे दी है।
विज्ञापन


 

डीएम ने नकल का जखीरा पकड़ा, वह भी केंद्र बनाया
शैक्षणिक सत्र 2018-19 की परीक्षा में मैनपुरी के चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज में जिलाधिकारी के निर्देश पर डीआईओएस ने निरीक्षण किया था। केंद्र पर सामूहिक नकल पकड़ी गई थी। बड़ी मात्रा में नकल सामग्री भी बरामद की गई थी।

परीक्षार्थी मॉडल पेपर रखकर नकल कर रहे थे। डीएम ने संबंधित परीक्षा को निरस्त करने की संस्तुति की थी। इस कॉलेज को चालू सत्र में भी परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि यह केंद्र काली सूची में नहीं है, इसलिए केंद्र बनाया गया है।


परीक्षा समिति में रखी जाएंगी आपत्तियां
शनिवार को कुलपति की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक होगी। इसमें कॉलेजों से प्राप्त आपत्तियों कोे रखा जाएगा। जिनके सेंटरों की दूरी अधिक है, उस पर विचार किया जाएगा। जो परीक्षा केंद्र टीमों के निरीक्षण में मानक पर खरे नहीं पाए जा रहे हैं, उन पर भी निर्णय लिया जाना है। शुरुआत के तीन दिन कम केंद्रों पर परीक्षा है, इससे परेशानी नहीं होगी। -डॉ. राजीव कुमार, कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक  
 
विज्ञापन

आज बुलाई नोडल अधिकारियों की बैठक 
विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के संबंध में कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने शनिवार को दोपहर तीन बजे बृहस्पति भवन में नोडल अधिकारियों की बैठक बुलाई है। जिले में 45 नोडल सेंटर बनाए गए हैं। बैठक में परीक्षा केंद्रों पर चर्चा की जाएगी। 

वेबकास्टिंग के लिए जानकारी मांगी
विश्वविद्यालय की परीक्षा की वेबकास्टिंग के लिए केंद्रों से परीक्षा नियंत्रक ने 29 फरवरी तक कॉलेज कोड, कॉलेज का नाम, डीवीआर मेक (कंपनी का नाम), डीवीआर क्यूआर कोड, आईपी एड्रेस, लॉगइन आईडी, पासवर्ड आदि जानकारी मांगी है।

परीक्षार्थियों को अब तक नहीं मिले प्रवेशपत्र
मुख्य परीक्षा दो मार्च से है, लेकिन अभी तक परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र नहीं मिल पाए हैं। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि पांच मार्च से बड़ी परीक्षाएं होंगी। शुरुआत में कम केंद्रों पर परीक्षा है। ये परीक्षाएं एडेड व राजकीय कॉलेजों में होंगी। 90 फीसदी प्रवेशपत्र कॉलेजों की लॉगइन आईडी पर डाल दिए गए हैं। शनिवार को बाकी भी अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें