फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बस सुविधा नहीं, होली पर कान्हा की नगरी पहुंचने में होगी कठिनाई

Wed, 05 Mar 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
मैनपुरी। फाल्गुन माह में मथुरा, वृंदावन और बरसाना की होली खेलनी है, तो सफर थोड़ा मुश्किल हो सकता है। मैनपुरी से मथुरा के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। जिसके चलते यात्रियों को कान्हा की नगरी पहुंचने में कठिनाई हो रही है। स्थानीय लोगों ने बस संचालन की मांग की है।
विज्ञापन


फाल्गुन माह चल रहा है, हर श्रद्धालु का मन होता है कि वह भी मथुरा, वृंदावन और बरसाना की होली खेले और वहां के आनंदोत्सव को महसूस कर सके। लेकिन मैनपुरी से सीधी बस सेवा न होने के कारण श्रद्धालु मन कचोट कर रहे जाते है।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो के बेड़े में 77 बसें है, जिनका संचालन नियमित रूप से विभिन्न मार्गों पर हो रहा है। मगर, हैरानी की बात यह है कि मैनपुरी से कान्हा की नगरी मथुरा के लिए कोई सीधी बस सेवा नही है। जिसके चलते चाह कर भी श्रद्धालु मथुरा, वृंदावन और बरसाना नही पहुंच पाते।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि मैनपुरी से आगरा के लिए बस लेकर मथुरा पहुंचने वाले यात्रियों को सफर के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ता है। आगरा तक पहुंचने के बाद कई बार घंटों मथुरा के बस का इंतजार करना पड़ता है।

मथुरा के लिए शुरू हो सीधी बस सेवा

अशोक गुप्ता, रजत सक्सेना, आयुष मुवार, श्याम प्रधान, दीपांशु गुप्ता, मनोज तापडिय़ा, गौरव गुप्ता आदि ने परिवहन निगम से मांग की है कि मैनपुरी से मथुरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाए ताकि स्थानीय श्रद्धालु बिना व्यवधान के कान्हा की नगरी पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें